iSpeak Austin हिंदी  |  iSpeak Austin संसाधन  |  iSpeak Austin अतिरिक्त संसाधन  |  टिप्पणियाँ और शिकायतें  |  भाषा एक्सेस नीति

iSpeak ऑस्टिन में आपका स्वागत है - ऑस्टिन का भाषा एक्सेस का समाधान! यहां आपको ऑस्टिन शहर द्वारा प्रदान की जाने वाली भाषा एक्सेस सेवाओं के बारे में जानकारी और संसाधन प्राप्त होंगे।

·      

भाषा एक्सेस सेवाओं के प्रति अपने कानूनी अधिकारों को समझें

·      

iSpeak ऑस्टिन की सामग्री डाउनलोड करें

·      

अंग्रेजी भाषा सीखने वालों, अप्रवासियों और शरणार्थियों की मदद के लिए संसाधन खोजें

·      

शहर की भाषा एक्सेस नीति देखें

·      

टिप्पणी/शिकायत दर्ज करें

Chart line with a silhouette of people ऑस्टिन जनसांख्यिकी

·      

जनसंख्या » 961,855

·      

अप्रवासी/विदेश मैं पैदा होने वाले » 192,000

·      

बोली जाने वाली भाषाएँ » +82

·      

घर पर अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलने वाले ऑस्टिन निवासी » 31%

·      

ऑस्टिन निवासी जो "बहुत अच्छी तरह से कम" अंग्रेजी बोल लेते हैं » 11.4%

अधिकार Judge's gavel

"संयुक्त राज्य में कोई भी व्यक्ति को, नस्ल, रंग या राष्ट्रीय मूल के आधार पर, संघीय वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले किसी भी कार्यक्रम या गतिविधि के तहत भागीदारी से वर्जित नहीं किया जाना चाहिए, उनके लाभों से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए, या भेदभाव का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए।" 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम का शीर्षक VI

*अपनी भाषा में अनुवादित सबटाइटलस के साथ वीडियो को देखने के लिए, चालू करने के लिए तीर के निशान पर क्लिक करें। वीडियो को पूरी स्क्रीन में खोलने के लिए नीचे दाएं हाथ के कोने में चौरस पर क्लिक करें

Dashed square indicating "Full screen"  सेटिंग्स के चक्र पर क्लिक करें । Gear wheel indicating "Settings"

 सबटाइटलस/CC पर क्लिक  करें। ऑटो-ट्रांसलेट पर क्लिक करें और अपनी भाषा चुनें।

नोटिस:

भेदभाव कानून के विरुद्ध है

ऑस्टिन शहर लागू संघीय नागरिक अधिकार कानूनों का अनुपालन करता है और नस्ल, रंग, राष्ट्रीय मूल, उम्र, विकलांगता या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करता। ऑस्टिन शहर लोगों को नस्ल, रंग, राष्ट्रीय मूल, आयु, विकलांगता या लिंग के कारण न तो बाहर करता है और न ही उनके साथ अलग तरीके से व्यवहार करता है।

ऑस्टिन शहर का भाषा एक्सेस प्रोग्राम निम्नलिखित सेवाएं मुफ्त में प्रदान करता है:

·      

हमारे साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने के लिए विकलांग लोगों के लिए सहायता और सेवाएं, जैसे:

            ○ योग्य सांकेतिक भाषा व्याख्याकार (इंटरप्रिटर)

      ○ अन्य स्वरूपों में लिखित जानकारी (बड़े प्रिंट, ऑडियो, एक्सेस योग्य इलेक्ट्रॉनिक    

                 प्रारूप, अन्य प्रारूप)

·      

जिन लोगों की प्राथमिक भाषा अंग्रेजी नहीं है, उनके लिए भाषा संबंधी सेवाएं, जैसे:

            ○ योग्य व्याख्याकार

            ○ अन्य भाषाओं में लिखी गई जानकारी (अनुवाद)

यदि आपको इन सेवाओं की आवश्यकता है, तो community@austintexas.gov, iSpeakAustin@austintexas.gov पर ईमेल करें या सीधे उपयुक्त शहर विभाग से संपर्क करें।

यदि आप मानते हैं कि ऑस्टिन शहर या उसका कोई विभाग इन सेवाओं को प्रदान करने में विफल रहा है या इस ने नस्ल, रंग, राष्ट्रीय मूल, आयु, विकलांगता या लिंग के आधार पर किसी दूसरे तरीके से भेदभाव किया है, तो आप इन के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं:

कैरल जॉनसन, जे.डी., एम.ए.

नागरिक अधिकार ऑफिसर

नागरिक अधिकार कार्यालय | ऑस्टिन शहर

1050 पूर्व 11वीं स्ट्रीट, सुइट 200

ऑस्टिन, टेक्सास 78702

(512) 978-1534

वीडियो रिले सेवा 711

Civilrights@austintexas.gov

आप स्वयं हाज़िर हो कर, मेल, फोन या ईमेल द्वारा शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यदि आपको शिकायत दर्ज करने में कोई मदद चाहिए, तो ऑस्टिन शहर का नागरिक अधिकारों का कार्यालय आपकी मदद के लिए उपलब्ध है।

यदि आप मानते हैं कि ऑस्टिन शहर भाषा एक्सेस सेवाओं को प्रदान करने में विफल रहा है, तो आप इस पेज के बाईं ओर मौजूद मेन्यू में टिप्पणियाँ और शिकायतें लिंक के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।