iSpeak Austin हिंदी  |  iSpeak Austin संसाधन  |  iSpeak Austin अतिरिक्त संसाधन  |  टिप्पणियाँ और शिकायतें  |  भाषा एक्सेस नीति

City of Austin bulletin banner announcing language access policy 2014

उद्देश्य

ऑस्टिन शहर ओपन गवर्नमेंट और गुणवत्तापूर्ण ग्राहक सेवा के प्रावधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें यह सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रयास करना शामिल है कि शहर की सेवाएं और उन सेवाओं के बारे में जानकारी इस तरह से प्रदान की जाती हैं जो निवासियों के लिए एक्सेस योग्य, प्रासंगिक और समय पर हो। यह नीति सीमित अंग्रेज़ी की कुशलता वाले व्यक्तियों को शहर की सेवाओं तक उचित और निष्पक्ष एक्सेस देने को बढ़ावा देने के लिए एक शहरव्यापी अनुवाद और व्याख्या प्रोटोकॉल स्थापित करने के लिए डिज़ाइन की गई है।

नीति

शहर सक्षम, प्रशिक्षित और सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील अनुवादकों और व्याख्याकारों (इंटरप्रिटर) का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर के विभागों को इन नीतियों को लागू करने के लिए सभी उचित प्रयास करने चाहिए, जहाँ भी वे उनके कामों पर लागू हों:

I)     दस्तावेज़ बैंक

संचार और जन सूचना कार्यालय (CPIO) मौजूदा अनुवादित दस्तावेजों, साथ ही आधिकारिक विभाग और डिवीजन के नाम, प्रमुख पहल, कर्मचारी शीर्षक, और अक्सर उपयोग की जाने वाली विभागीय शब्दावली जैसे सामान्य रूप से उपयोग किए जाने वाले शब्दों के अनुवाद का एक इंट्रानेट संसाधन बनाए रखेगा। यह संसाधन आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत विभागों द्वारा एक्सेस योग्य और अपडेट करने योग्य होगा।

II)     आपातकालीन सूचनाएं

a)     आपातकाल की स्थिति में जहां रिवर्स-911 या अन्य कॉल-आउट सिस्टम लागू होते हैं, शहर स्पेनिश भाषा में संदेश प्राप्त करने के लिए एक सीधा विकल्प प्रदान करेगा। शहर अतिरिक्त भाषाओं में संदेश प्रदान करने के लिए सभी उचित प्रयास करेगा, या कॉल-इन निर्देश प्रदान करेगा जिसके द्वारा अतिरिक्त भाषाओं में पूरा संदेश प्राप्त किया जा सके।

b)     आपातकालीन प्रतिक्रिया के दौरान जनता को वितरित किए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज़, सोशल मीडिया के माध्यम से वितरित को भी शामिल करने के लिए, अंग्रेजी और स्पेनिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि प्रभावित क्षेत्र में जनसंख्या का 5% किसी अन्य विशिष्ट भाषा समूह से संबंध रखता है (1), तो शहर उस भाषा में संदेश प्रदान करने के लिए उचित प्रयास करेगा।

(1) जैसा कि नवीनतम अमेरिकी जनगणना या अमेरिकी कम्युनिटी Community Survey_ डेटा द्वारा निर्धारित किया गया है।

III)    व्याख्याएं (इंटरप्रटेशनस)

a)     सामुदायिक बैठकों का आयोजन करने वाले शहर के विभागों को जनता को पहले से सूचित करना चाहिए कि यदि शहर को घटना से पांच कार्य दिवस पहले अनुरोध प्राप्त होता है तो बैठक में व्याख्याकार प्रदान किए जा सकते हैं। यदि कोई अनुरोध प्राप्त होता है, तो प्रमुख आयोजन विभाग एक योग्य व्याख्याकार को प्राप्त करने के लिए उचित प्रयास करेगा।

b)     पांच दिन से कम समय पहले किए गए अनुरोधों के लिए, यह निर्धारित करना कि क्या आवास की वयवस्था की जा सकती है या नहीं, यह प्रमुख विभाग का निर्णय होगा।

c)     यदि कोई मीटिंग या कार्यक्रम विशेष रूप से किसी ऐसी कम्युनिटी या जनसंख्या समूह के लिए है जिसमें विदेशी भाषा बोलने वालों की संख्या अधिक है, तो प्रमुख आयोजन विभाग उपयुक्त भाषा में एक योग्य व्याख्याकार को प्राप्त करने के लिए उचित प्रयास करेगा।

d)     शहर के विभाग, अपनी इच्छा से, इस नीति में आवश्यकता से अधिक बार व्याख्याकार प्रदान कर सकते हैं।

IV)    भाषा लाइन

a)     ऑस्टिन 311 भाषा लाइन सेवाओं के लिए एक कान्ट्रेक्ट बनाए रखेगा। जिन विभागों को विदेशी भाषा में फोन पूछताछ के लिए सहायता चाहिए, उन्हें उन जरूरतों को पूरा करने में सहायता के लिए 311 पर संपर्क करना चाहिए।

V)    अनुवाद

a)     CPIO अनुवाद सेवाओं के लिए हर दो साल में एक पूर्व योग्यता (प्री क्वालिफिकेशन) प्रक्रिया आयोजित करेगा, और अनुवाद सेवाओं की तलाश करने वालों को पूर्व-योग्य विक्रेताओं की एक सूची प्रदान करेगा। पूर्व योग्यता पेशेवर कौशल और प्रासंगिक सांस्कृतिक योग्यता दोनों ही पर आधारित होगी।

b)     किसी भी परिस्थिति में कठिन, कानूनी रूप से बाध्यकारी और/या तकनीकी श्रेणी के अनुवाद और लागू कानून द्वारा अनिवार्य किए गए अनुवादों को पेशेवर अनुवादकों द्वारा ही किया जाना चाहिए जहां विशिष्ट तकनीकी ज्ञान वाला द्विभाषी विभागीय कर्मचारी उपलब्ध नहीं है या ऐसा करने में असमर्थ है।

VI)    साझेदारियाँ

a)     इस नीति में उल्लिखित सभी अनुच्छेदों या शर्तों के बावजूद, विशिष्ट मामलों में अनुवाद सेवाओं के प्रावधान के लिए विभागों के पास कम्युनिटी समूहों या अन्य एजेंसियों के साथ साझेदारी करने के अवसर हो सकते हैं। यदि ये साझेदारियां सटीकता और सांस्कृतिक योग्यता की शर्तों को पूरा करने वाली हों, तो विभागों को इस तरह की वैकल्पिक व्यवस्था की खोज करने से मना नहीं किया जाता है।

VII)   उत्तरदायित्व

a)     CPIO इस नीति की प्रभावशीलता पर कर्मचारियों, अप्रवासी और शरणार्थी कम्युनिटिओं, और अनुवाद और व्याख्या ठेकेदारों से हर साल फ़ीडबैक और टिप्पणियाँ मांगेगा।

b)     शहर बदलती जनसांख्यिकी और अन्य कारकों के आधार पर, जैसा उपयुक्त हो, समय-समय पर इस नीति की समीक्षा करेगा और समायोजन करेगा।

परिभाषाएँ

इस नीति के उद्देश्य के लिए, निम्नलिखित परिभाषाएँ लागू होनी चाहिए:

सीमित अंग्रेज़ी की कुशलता (LEP)

सीमित अंग्रेज़ी की कुशलता (LEP) वाला व्यक्ति अंग्रेजी भाषा को उस स्तर पर बोल, पढ़, लिख या समझ नहीं सकता है कि वह शहर के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत कर सकता या कर सकती है।

अमेरिकी सांकेतिक भाषा के साथ संवाद करने वाले व्यक्ति इस परिभाषा में शामिल हैं, हालांकि अन्य फे़डरल कानून और नियम जैसे कि विकलांग अमेरिकी एक्ट लागू होते हैं और उन्हें अलग माना जाना चाहिए।

अनुवाद

अनुवाद से अभिप्राय लिखित रूप में एक भाषा से दूसरी भाषा में लिखित संचार का रूपांतरण है। एकदम सही अनुवाद वह है जो मूल टेक्स्ट के आशय और आवश्यक अर्थ को प्रकट करे।

व्याख्या (इंटरप्रटेशन)

व्याख्या से अभिप्राय बोले गए किसी संदेश का एक भाषा से दूसरी भाषा में मौखिक अनुवाद है, जो मूल संदेश के आशय और अर्थ को संरक्षित करता है।

दस्तावेज़ बैंक

दस्तावेज़ बैंक एक आंतरिक संसाधन होता है जिसमें अनुवाद और व्याख्याओं से संबंधित जानकारी शामिल होती है। दस्तावेज़ बैंक एक जीवित दस्तावेज़ है जो उपयोगकर्ताओं के सहयोग से विकसित होगा।

भाषा लाइन

भाषा लाइन एक व्यावसायिक व्याख्या (इंटरप्रटेशन) सेवा है जिसे टेलीफोन के माध्यम से एक्सेस किया जाता है।

महत्वपूर्ण जानकारी

यह जानकारी ज़िंदगी और मौत का सवाल बन सकती है, जैसे कि आपातकालीन प्रतिक्रिया के मैसेज, या यह शहर की सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक हो सकती है। महत्वपूर्ण जानकारी लिखित या मौखिक रूप से प्रस्तुत की जा सकती है।

प्राथमिक भाषाएँ

प्राथमिक भाषाएँ अंग्रेज़ी के अलावा वे भाषाएँ हैं जो फे़डरल जनगणना ब्यूरो के आंकड़ों के आधार पर, ऑस्टिन के निवासियों की सबसे बड़ी संख्या द्वारा घर पर बोली जाती हैं (2)।

ऑस्टिन में, स्पेनिश अंग्रेज़ी के बाद सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हालाँकि, सेंट्रल टेक्सास में कई अन्य भाषाएँ बोली जाती हैं। ऑस्टिन में बोली जाने वाली सबसे आम भाषाएँ (अंग्रेजी के अलावा) यह हैं:

•      स्पेनिश (25.7%)

•      चीनी (1.3 %)

•      वियतनामी (0.8%)

•      कोरियाई (0.5%)

•      हिंदी (0.5%)

इस नीति के उद्देश्यों के लिए, स्पेनिश अनुवाद मध्य टेक्सास में बोली जाने वाली भाषा के प्रमुख रूप के लिए सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त होना चाहिए।

(2) 2012 अमेरिकी कम्युनिटी सर्वेक्षण 5 साल का अनुमान, तालिका B1600], अमेरिकी जनगणना ब्यूरो।

भूमिका और ज़िम्मेदारियाँ

•      संचार और जन सूचना कार्यालय

o     दस्तावेज़ बैंक को होस्ट करने के लिए वेब इन्फ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करना और बनाए रखना।

o     पूर्व-योग्य पेशेवर और अदालत द्वारा प्रमाणित अनुवादकों और व्याख्या प्रदाताओं की सूची बनाना और इसे अपडेट रखना।

o     लाइव व्याख्या के लिए सीमित संख्या में सहायक श्रवण यंत्र उपलब्ध कराना, जो विभागों के लिए चेकआउट के लिए उपलब्ध हों।

o     अनुवाद और व्याख्या सेवाओं को शेयर करने के लिए साझेदारियों की तलाश करने के लिए आवश्यकतानुसार विभागों के साथ काम करना।

o     नीति की प्रभावशीलता पर समय-समय पर फ़ीडबैक मांगने के लिए एक प्रक्रिया का संचालन करना।

•      सभी विभाग

o     दस्तावेज़ बैंक के लिए अपने अपने विभागों के संबंध में प्रासंगिक जानकारी प्रदान करना, और आवश्यकतानुसार संसाधन को अपडेट करना।

o     महत्वपूर्ण जानकारी और अन्य उपयुक्त दस्तावेजों का स्पेनिश और इस नीति में उल्लिखित अन्य भाषाओं में अनुवाद करना।

अनुरूप प्रक्रियाएं और नीतियां

लागू नहीं होता।

फ़ॉर्म

कोई नहीं